×

मौसम का डबल अटैक: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, वीडियो में जाने MP में हीटवेव तो राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी

 

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और तूफान से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। राज्य के 6 जिलों में दिन के समय हीटवेव चलने का अनुमान है, जबकि शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/MzpGsJQhQWw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MzpGsJQhQWw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं राजस्थान में भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है। राज्य के 12 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को श्रीगंगानगर में नौतपा के बीच शाम के समय ओलावृष्टि हुई। हालांकि इसके बावजूद गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ और दिन का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उत्तर प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी की जगह बारिश और आंधी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज, झांसी और चंदौली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

तेज तूफान का असर हमीरपुर में भी देखने को मिला, जहां आंधी के दौरान निर्माणाधीन पुल गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल रहा है। अगले 24 से 48 घंटों तक कई राज्यों में तेज बारिश, धूलभरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है।