×

मेरी इज्जत का फालूदा मत निकालो... मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती', महिला ने बताई दर्दनाक आपबीती

 

महिला ने आरोप लगाया कि उसने देवाशीष से शादी करने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन वह लगातार उस पर दबाव बना रहा था। महिला के मुताबिक, उसने देवाशीष से कहा था कि उसकी 16 साल की बेटी है और वह उससे शादी नहीं कर सकती।

पीड़िता ने बताया, "मैंने उससे कहा कि मेरी इज्जत का फालूदा मत निकालो, मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती हूं। मेरी 16 साल की बेटी है। इसके बावजूद वह कहता रहा कि तुम्हें शादी करनी पड़ेगी।"

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर देवाशीष ने उसे जबरन एनर्जी ड्रिंक पिलाई और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि सिर पर चोट लगने के बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।