गैस संकट का झांसा देकर साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला से 21 लाख की ठगी
Mar 16, 2026, 16:35 IST
देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर अफवाहें और संकट के बीच साइबर अपराधियों ने एक 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी से सामने आया है, जहां ठगों ने महिला को गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर उसके बैंक खाते से करीब 21 लाख रुपए ठग लिए।
सूत्रों के अनुसार, साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को फोन कर डराया-धमकाया कि अगर वह समय पर राशि जमा नहीं करती है तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस झांसे में आकर महिला ने बैंक के माध्यम से राशि का भुगतान