×

नोएडा में कोरोना के 5 नए केस आने पर दहशत!

 

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 900 के पार चली गई है। इस वायरस से 21 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। केरल में कोरोना के संक्रमण के कारण एक जने की मौत हो गई है। नोएडा में 5 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद सभी मरीजों के घरों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इनमें एक सेक्टर 44, दूसरा-128, तीसरा 37 और दो संक्रमित व्यक्ति दादरी के अच्छेजा गांव के रहने वाले हैं।

मध्य प्रेदश में एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वो कमलनाथ की बतौर सीएम की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लने पहुंचा था। पत्रकार की बेटी लंदन से आई थी। इसके बाद उन्हें क्वारेंटन के लिए कहा गया था। इसके बाद भी पत्रकार ने नियमों को दरकिनार कर दिया। इसके बाद पत्रकार और उनकी बेटी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी क्वारेंटाइन हो गये हैं।

नोएडा डीएम बीएन सि्ंह ने सभी मकान मालिकों के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि वो अपने यहां पर रहने वाले मजदूरों से किराया नहीं वसूलें। किसी भी मकान मालिक द्वारा किराया मांगने को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शहरों से गांवों की तरफ पलायन कर रहे मजदूरों के लिए पार्टी कार्यकर्ता भोजन-पानी की व्यवस्था कर मदद करें।

Read More….
लॉकडाउन तोड़ निकली जनता! बोले राहुल गांधी, मजदूरों की मदद को आगे आएं लोग

झारखंड: लॉकडाउन के बीच 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप! 10 युवकों को पकड़ने में जुटी पुलिस

बता दें कि विश्व में कोरोना के 598245 केस कन्फर्म पाए गये हैं। 131777 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 27762 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 900 के पार चली गई है। इस वायरस से 21 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। नोएडा में 5 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद सभी मरीजों के घरों को प्रशासन ने सील कर दिया है। नोएडा में कोरोना के 5 नए केस आने पर दहशत!