×

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानें

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है। सपा मुखिया के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीडीए की बुलंद आवाज अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें।

न्याय और समानता की इस लड़ाई में हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सीएम और डिप्टी सीएम ने अखिलेश को दी बधाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की बधाई स्वीकार की और आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद लिखकर सीएम योगी का आभार जताया। यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने आगे लिखा कि भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आप स्वस्थ और दीर्घायु हों।

पूर्व सीएम मायावती ने अखिलेश को दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी सपा प्रमुख अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया एक्स, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और सुखद और दीर्घायु जीवन की ढेरों शुभकामनाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों! शुभकामनाएं!

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यालयों पर ढोल नगाड़ों के साथ सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया जा रहा है।