कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi को वायरल बुखार

हालांकि इस मसले पर कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि वह कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं क्योंकि प्रियंका गांधी को तेज वायरल बुखार है। रविवार को भी हल्का बुखार होने के बावजूद प्रियंका गांधी बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं। इसके साथ ही वो बसपा सुप्रीमो की मृत मां के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली स्थित मायावती के आवास पर पहुंची थी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को मजबूती देने में जुटी हैं। उत्तरप्रदेश में प्रियंका ने राज्य की 403 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के बिना किसी अन्य दल से गठबंधन के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पहले समाजवादी पार्टी और अन्य कई छोटे दलों के साथ मिलकर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद कांग्रेस ने ये फैसला किया है।
इससे पहले प्रियंका प्रदेश की 40 फीसदी सीटों पर केवल महिलाओं को उतारने का ऐलान कर चुकी हैं। हालांकि 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारना कांग्रेस के लिये बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। इसके चलते अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ये मांग कर रही हैं कि वहां भी महिला उम्मीदवारों को तरजीह दी जाए।
उल्लेखनीय है कि आगामी यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। सरकार पर कानून व्यवस्था, किसान व महिला सशक्तिकरण के मुद्दे सवाल उठा रही हैं।
राजनीति न्यूज डेस्क !!!
--आईएएनएस
पीटीके/एएनएम