आज उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी, लाभार्थियों को मिलेगी LPG सिलेंडर रिफिल सब्सिडी
Nov 3, 2026, 08:19 IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के जरिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को आर्थिक राहत देने की पहल की जाएगी।
वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। उनके वाराणसी दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर रहेगी।