×

सीएम रेखा ने योगी को लिखा पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग; NGT की चेतावनियों का दिया हवाला

 

दिल्ली सरकार यमुना को साफ करने के लिए मिशन स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इस अवैध खनन से यमुना का तटबंध कमजोर हो रहा है। इससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है। इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की चिंताओं से भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया। दिल्ली में यमुना में प्रदूषण की समस्या है। इसके लिए रेखा सरकार लगातार काम कम कर रही है। रेखा सरकार का दावा है कि उन्होंने इसके लिए रोडमैप भी बना लिया है। दिल्ली-यूपी सीमा क्षेत्रों में यमुना नदी के घाटों पर भी अवैध खनन जोरों पर है। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सीएम रेखा ने इस मुद्दे के समाधान के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। संबंधित खबरें

सीएम रेखा की मांग मुख्यमंत्री ने यमुना में अवैध खनन को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सीएम रेखा ने योगी आदित्यनाथ को यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह भी कहना है कि इस अवैध खनन से गंभीर पारिस्थितिक क्षति भी हो रही है। इससे भविष्य में यमुना के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बदलाव से यमुना के किनारे रहने वाली आबादी भी प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह अंतरराज्यीय प्रकृति का मुद्दा है। इसलिए इस अवैध रेत खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकारों के बीच समन्वित और संयुक्त प्रवर्तन तंत्र की आवश्यकता है।

दिल्ली के लिए खतरा मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भी यमुना में अवैध रेत खनन पर लगातार चिंता व्यक्त करता रहा है। एनजीटी लगातार कह रहा है कि इस अवैध खनन से कई दुष्प्रभाव हो रहे हैं। इसलिए इसे रोकना जरूरी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार एनजीटी पहले ही इस मुद्दे पर विनियामक प्रवर्तन और अंतरराज्यीय समन्वय की आवश्यकता पर जोर दे चुका है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से हम इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाल सकेंगे। सीएम रेखा ने योगी जी से अनुरोध किया है कि वे संयुक्त अंतरराज्यीय सीमांकन के मुद्दे पर अपने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दें। इससे दोनों राज्यों के प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन को प्रभावी ढंग से संरक्षित किया जा सकेगा। यमुना नदी में अवैध खनन के इस मुद्दे पर दिल्ली के शीर्ष अधिकारियों ने सीएम रेखा गुप्ता को अवगत कराया है कि वे उत्तर प्रदेश के संबंधित क्षेत्रों के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि यमुना नदी के किनारे अवैध रेत खनन की समस्या बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय सीमाओं के अंतर्गत आने वाले अधिकार क्षेत्रों में और उसके आसपास अधिक अवैध खनन हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इन गतिविधियों में नदी के प्राकृतिक प्रवाह को मोड़ना और पर्यावरणीय मानदंडों का घोर उल्लंघन करते हुए नदी के तल से छेड़छाड़ करना शामिल है। इससे अपूरणीय पारिस्थितिक क्षति हो रही है जिससे जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इसके कारण दोनों राज्यों के बीच अधिकार क्षेत्र संबंधी असमंजस की स्थिति है।