×

चंपत राय ने दिया इस्तीफा, वीडियो में देंखे 11 जुलाई की बैठक पर टिकी निगाहें

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा देने के बाद महासचिव चंपत राय रविवार शाम अयोध्या से दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर लगभग तीन बजे तक राम मंदिर परिसर में मौजूद थे। उनके इस कदम के बाद ट्रस्ट के भीतर हलचल तेज हो गई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/k75VPkFOmeM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/k75VPkFOmeM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की अहम बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसी बैठक में उनके इस्तीफे पर औपचारिक रूप से विचार किए जाने की संभावना है। उन्होंने कथित तौर पर यह इस्तीफा शुक्रवार को दिया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और आगे की प्रक्रिया बैठक के बाद तय होगी। इसी बीच, ट्रस्ट से जुड़े मामलों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार अयोध्या पहुंचे हैं। वे साधु-संतों, महंतों और मंदिर से जुड़े अन्य लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी भी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके तहत अयोध्या के संतों और समाज के विभिन्न वर्गों को भी जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है। आने वाले दिनों में ट्रस्ट की संरचना और कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।