UP में भगवान भरोसे बेटियां! 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली छात्रा की छेड़खानी के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ से बचने की कोशिश के दौरान एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सोमवार को मुस्तफाबाद के पास छात्रा सुदीक्षा भाटी दरिंदों से बचने के लिए हादसे की चपेट में आ गई। लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से लौटी थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बाइक सवाल कुछ लोग उससे छेड़कानी कर रहे थे। इस हादसे में सुदीक्षा के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सुदीक्षा को भारत सरकार से स्कॉलरशिप मिली थी। वह अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। उसे एचसीएल की तरफ से पिछले साल 3.80 करो़ड़़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई थी। लॉकडाउन के दौरान जून में सुदीक्षा भारत लौटी थी। उसे 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था।
Read More…
Rajasthan: क्या पायलट की प्रदेशाध्यक्ष और डिप्टी सीएम पदों पर होगी वापसी?
UP में भगवान भरोसे बेटियां! 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली छात्रा की छेड़खानी के दौरान मौत