जेठ ने महिला के सीने में उतार दिया चाकू, भाई को भी किया घायल, मकान के बंटवारे को लेकर हो गया खूनखराबा
बुधवार शाम साधुनगर कॉलोनी में बड़े भाई इकरामुद्दीन ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई रजुद्दीन की पत्नी साइना (32) के सीने पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने राजुद्दीन पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मकान के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। पुलिस ने हत्या के आरोपी और उसकी पत्नी नजमा को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के साधुनगर निवासी राजुद्दीन ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले बक्सर निवासी साइना से हुई थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हैं, अनस, रेहान, सुहाना और जीशान। वह ड्राइवर का काम करता है। उनका घर बहुत पहले ही बंट गया था। बंटवारे के बाद उनके बड़े भाई इकरामुद्दीन नाराज हो गए। इस संबंध में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। इकरामुद्दीन पत्थर और टाइल बिछाने का काम करता है।
बुधवार शाम को राजुद्दीन घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उसका अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इकरामुद्दीन अपनी पत्नी नजमा के साथ नशे में उसके घर पहुंचा। जहां आरोपी का अपने भाई के साथ संपत्ति के बंटवारे और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर विवाद था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से राजुद्दीन और उसकी पत्नी साइना पर हमला कर दिया। इस हमले में राजुद्दीन के पैर में चाकू लग गया। उसने साइना की छाती पर भी कई बार हमला किया।
पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निकटवर्ती लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां साइना को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मृतका के पति की ओर से हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साइना की मौत दिल के पास चाकू लगने से हुई।