बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए दिल बड़ा कर रहे ब्रजवासी, हर घर से दी जाएगी ईंट, DM को भेंट कर हुई शुरुआत
Jun 18, 2025, 18:00 IST
मथुरा में बनना बाला बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना चर्चा में है। जहां कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं अब प्रशासन को जनता का समर्थन भी मिल रहा है। हाल ही में श्रीयति नामक महिला ने अपनी जमीन बेचने का शपथ पत्र जिलाधिकारी को देकर इस परियोजना का समर्थन किया। इसके साथ ही नव सृजन ब्रज मंडल संस्था की महिलाओं ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को ईंट देकर भी कॉरिडोर के पक्ष में अपनी मजबूत आवाज़ उठाई है।
यह समर्थन दर्शाता है कि परियोजना के कुछ हिस्सों में स्थानीय लोग इसके विकास और भविष्य के लिए सकारात्मक हैं, जबकि विरोध अभी भी जारी है। प्रशासन इस समर्थन को लेकर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित है।