राम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड टीवी के सेलेब्स ने लोगों को दी बधाई, कहा भगवान का स्वागत करना है
आज हर देशवासी के लिए एक बड़ा दिन है। आज ही वो पावन अवसर है जिस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। जिसके लिए पिछले काफी समय से अयोध्या में तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी। इस मौकों पर आज हर कोई खुश है। लोगों में इसको लेकर एक अलग ही उत्साह है। पूरी राम जन्म भूमि पिछले काफी दिनों से रोशनी से जगमगा रही है ऐसा लग रहा है कि कई वर्षों बाद आज वाकई में दीवाली का त्योहार असल रूप से मनाया जा रहा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक हर तरफ आज सिर्फ और सिर्फ अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कई लोग पोस्ट कर रहे और बधाई दे रहे है। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सारे लोगों ने अपने अपने अंदाज में देश वासियों को बधाई दी और अपना उत्साह प्रकट किया है।
वहीं टीवी की सीता यानी दीपिका चिखालिया ने लिखा कि, यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है, 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान का स्वागत करना है।
बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर राम जन्म भूमि पूजन की लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
इसके अलावा बॉलीवुड के और भी कई सेलेब्स है जिन्होंने इसके लिए लोगों को बधाई दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज करीब 12 बजे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
राम मंदिर भूमि पूजन: भक्ति में डूबे भक्तों के बीच वायरल हो रहे ये भक्ति गीत
बेटी तारा के पहले जन्मदिन पर भावुक हुई माही विज
ना सिर्फ विद्या बालन, ये अभिनेत्रियां भी अपने बूत हिट कराती हैं फिल्में