नोएडा स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट में बड़ी राहत, रुकी परियोजनाओं के नक्शों पर लगी रोक हटाई गई
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े हजारों घर खरीदारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। नोएडा प्राधिकरण की 222वीं बोर्ड बैठक में सेक्टर-150 समेत पांच सेक्टरों की लंबित परियोजनाओं के नक्शों पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया गया है।
यह रोक पिछले दो वर्षों से अधिक समय से लागू थी, जिसके चलते निर्माण कार्य और रजिस्ट्री प्रक्रिया दोनों प्रभावित हो रहे थे। इस वजह से कई खरीदार अपने फ्लैट और संपत्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं कर पा रहे थे।
Noida: अब इस फैसले के बाद रुकी हुई परियोजनाओं में निर्माण कार्य तेज होने की उम्मीद है और खरीदारों को अपने घरों का मालिकाना हक मिलने का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है।
प्राधिकरण के इस कदम को रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सकारात्मक माना जा रहा है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों में भरोसा बढ़ने की संभावना है।