×

वाराणसी में BHU के MBBS छात्र ने की आत्महत्या, दवा की ओवरडोज लेने का आरोप

 

त्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुश्रुत छात्रावास में एमबीबीएस छात्र ऋत्विव कुंडू (26) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे छात्र ने दवा की ओवरडोज ले ली। जब सीनियर छात्रों ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें शक हुआ।

कमरे में बेसुध मिला छात्र

चिंतित सीनियर छात्र जब उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। काफी प्रयास के बाद जब अंदर झांककर देखा गया तो ऋत्विव बेसुध हालत में मिला। इसके बाद तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों को दी गई सूचना

प्रशासन ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, विश्वविद्यालय ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।