×

गोरखपुर सड़क पर युवती से मारपीट मामला: 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे  SHO और चौकी प्रभारी हटाए गए; आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीच सड़क युवती के साथ मारपीट की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि शाहपुर थानाध्यक्ष (SHO) और कौवाबाग चौकी प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन युवती की मदद करने के बजाय तमाशबीन बनी रही।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/92pcuST2oM8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/92pcuST2oM8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांच के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी दबंगों को रोकने की बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कौस्तुभ ने देर रात कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।एसएसपी ने रविवार रात करीब 12 बजे शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी प्रभारी दुर्गेश नंदिनी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले पीआरवी के सिपाही राज मंगल सिंह, अविनाश यादव और दरोगा अभिषेक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड हरिचरन राय के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके विरुद्ध रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उधर, मारपीट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।