×

श्रावस्ती के आशुतोष त्रिपाठी ‘सत्यम’ ने जीता स्वर्ण पदक, एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का परचम

 

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष त्रिपाठी ‘सत्यम’ ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 9वीं एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीत लिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

देश का बढ़ाया मान

आशुतोष त्रिपाठी के इस प्रदर्शन से न केवल श्रावस्ती बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनकी जीत को खेल जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

लगातार मेहनत का नतीजा

कोच और खेल विशेषज्ञों का कहना है कि आशुतोष की यह सफलता उनकी लगातार मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

बधाईयों का तांता

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।