☰
×

अमित शाह बोले- यूपी में भाजपा अंगद का पैर, वीडियो में जाने कोई नहीं हिला सकता; तीसरी बार सरकार बनी तो लागू करेंगे UCC

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहे। यहां भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश दिया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अंगद का पैर है, जिसे कोई नहीं हिला सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से कमर कस लें और अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखें। पार्टी को एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनानी है।शाह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का मालिक बताते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आपसी नाराजगी और मनमुटाव खत्म करने की अपील भी की। शाह ने कहा कि सभी लोग अपनी नाराजगी गोमती नदी में छोड़कर जाएं, क्योंकि चुनाव के दौरान बार-बार मुलाकात होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनका हिसाब भी पूछेंगे, इसलिए सभी का बही-खाता अच्छा रहना चाहिए।

तीसरी बार सरकार बनी तो यूपी में UCC लागू करने का ऐलान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WGbjcq5sSzo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WGbjcq5sSzo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अमित शाह ने बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनती है तो यहां भी UCC लागू किया जाएगा। यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के एजेंडे के अहम मुद्दों में शामिल माना जा रहा है।शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी की निरर्थक बकवास का जवाब उत्तर प्रदेश में 2027 में भाजपा की सरकार बनाकर देना है।

योगी ने 28 शहरी सीटों को लेकर जताई चिंता

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को लेकर सतर्क किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 28 शहरी विधानसभा सीटों पर पार्टी के सामने चुनौती है। इसके अलावा 66 अन्य सीटों पर भी स्थिति चिंताजनक बताई। उन्होंने जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों को मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने को कहा।योगी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से जुड़े काम में किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।

2027 के चुनाव की तैयारी पर जोर

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और बूथ स्तर की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। वहीं योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची को दुरुस्त कराने को संगठन की प्राथमिकता बताया।बैठक से साफ है कि भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शाह का UCC को लेकर ऐलान और योगी की मतदाता सूची पर चिंता, दोनों ही बैठक के प्रमुख मुद्दे रहे।