×

ALLAHBAD  LIVE: राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द ने कहा कि न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं की भागीदारी

 
उत्तर प्रदेश न्यूज डेस्क !!!मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का शनिवार को प्रयागराज आगमन हुआ। राष्ट्रपति करीब छह घंटे संगमनगरी में रहेंगे। ऐतिहासिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधानपीठ परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करने के अतिरिक्त वह झलवा में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना, कानून मंत्री किरन रिजिजू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि प्रयाग की धरती की पहचान शिक्षा के केंद्र के रूप में रही है। कहा कि न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। महिलाओं में न्याय की समझ अधिकतम होती है। उनमें सबको न्याय देने की प्रवृत्ति सबसे ज्यादा हाती है। एक महिला ससुराल, माइका, पति और पुत्र में एक साथ समन्वय बनाती है।सभी तक न्‍याय की पहुंच सुनिश्चित हो। सभी को आसारी से न्‍याय मिल सके। महिला, कमजोर वर्ग को न्‍याय आसानी से मिले, ऐसा करने की आवश्‍यकता है। जिस उप्र प्रदेश विधि विश्‍वविद्यालय व हाई कोर्ट भवन का निर्माण कार्य होेने वाला है इसका शिलान्‍यास करके खुश हूं। कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट देश का चौथा स्‍थापित हाईकोर्ट है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,यह न्‍याय प्रदान करने की जिम्‍मेदारी निभाता है। यहां की परंपरा महामना मदन मोहन मालवीय, टीबी सप्रू, मोतललाल नेहरू, पुरुषोत्‍तम दास टंडन जैसे विशिष्‍ट जन जुड़े थे, जिन्‍होंने भारत का गौरवशाल इतिहास लिखा।