राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पुलिस जांच तेज
Jun 29, 2026, 17:18 IST
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है। इस बीच पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है और विभिन्न पहलुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही है और आरोपियों से जुड़े दस्तावेजों व रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठे हैं, हालांकि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी ला दी है।