☰
×

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, युवाओं को हर महीने ₹5 हजार बेरोजगारी भत्ता: वीडियो में जाने बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार पेंशन, शिक्षा मित्रों को मिलेगा टीचर्स के बराबर वेतन

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों और गरीब परिवारों को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। अखिलेश यादव ने युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन देने और करीब 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन देने का ऐलान किया है।

घोषणा-पत्र में गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने, बंद पड़े स्कूलों को दोबारा खोलने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की दिशा में काम करने का वादा भी किया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस घोषणा-पत्र के जरिए युवाओं और कर्मचारियों के साथ महिलाओं तथा किसानों को साधने की कोशिश की है।

युवाओं और शिक्षा मित्रों के लिए बड़े वादे

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए हर महीने 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उनका कहना है कि रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देना भी जरूरी है।

शिक्षा मित्रों को लेकर भी समाजवादी पार्टी ने बड़ा वादा किया है। घोषणा-पत्र में करीब 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन देने की बात कही गई है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में सुधार करने का ऐलान किया गया है।अखिलेश यादव ने कहा कि इन कर्मचारियों को अच्छा वेतन दिया जाएगा। साथ ही उन्हें नौकरी में स्थायी करने के लिए भी काम किया जाएगा। पार्टी ने बंद किए गए स्कूलों को दोबारा खोलने का वादा भी किया है।

बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी घोषणा-पत्र में आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। अखिलेश यादव ने बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को सालाना 40 हजार रुपए पेंशन देने का वादा किया है।इस बार पेंशन की रकम में बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन देने का वादा किया था। अब 2027 के घोषणा-पत्र में इसे बढ़ाकर 40 हजार रुपए सालाना करने की बात कही गई है।

किसानों की कर्जमाफी और MSP का भी वादा

समाजवादी पार्टी ने अपने 2027 के घोषणा-पत्र में वर्ष 2022 के कई पुराने चुनावी वादों को भी दोहराया है। इनमें किसानों की कर्जमाफी, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), युवाओं को रोजगार और पुरानी पेंशन योजना जैसे मुद्दे शामिल हैं।इसके अलावा गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के दौरान बड़ी राहत मिल सकेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है। महराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषणा-पत्र के पन्नों पर सुशासन लिख देने से इतिहास नहीं बदलता।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के पुराने कामों और रिकॉर्ड का भी जवाब देना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से घोषणा-पत्र जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।