☰
×

34 दिन बाद बुलेट पर सवार होकर भक्तों के बीच पहुंचे प्रेमानंद महाराज, फुटेज में देंखे यमुना किनारे सुनसान जगह पर की साधना; रिंकू सिंह चला रहे थे बाइक

 

संत प्रेमानंद महाराज बुधवार को भाई दूज के अवसर पर बुलेट की सवारी करते नजर आए। वह अपने शिष्य और पूर्व रेसलर रिंकू सिंह के साथ बुलेट पर सवार होकर यमुना किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने एक सुनसान जगह पर साधना की। जिस स्थान पर महाराज गए थे, वहां कार से पहुंचना संभव नहीं था। उनके दर्शन होते ही भक्तों की भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी और लोगों ने 'राधे-राधे' के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।करीब 34 दिन बाद भक्तों को संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन हुए। उन्हें देखते ही श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया। महाराज ने भी दोनों हाथ उठाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कुछ समय यमुना किनारे साधना करने के बाद वह वापस यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए।

रिंकू सिंह चला रहे थे बुलेट

इस दौरान बुलेट प्रेमानंद महाराज के शिष्य और पूर्व रेसलर रिंकू सिंह चला रहे थे। उनके साथ आश्रम के अन्य शिष्य भी मौजूद थे। महाराज को बुलेट पर देखकर वहां मौजूद भक्त उत्साहित हो गए। बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे चलने लगे और जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया।

कई महीनों से एकांतवास में हैं महाराज

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rcBhCwPONL4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rcBhCwPONL4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ महीनों से एकांतवास में रह रहे हैं। इन दिनों वह यमुनापार बेलवन के पास स्थित यमुना बिहार कुंज आश्रम में निवास कर रहे हैं। यह आश्रम करीब साढ़े 9 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। आश्रम के बड़े हिस्से में हरियाली है, जबकि लगभग 25 प्रतिशत हिस्से में निर्माण कार्य हुआ है। इसी आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज की डायलिसिस भी होती है।एकांतवास के कारण पिछले कई दिनों से भक्तों को उनके सार्वजनिक दर्शन नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में भाई दूज के दिन यमुना किनारे उनके पहुंचने की खबर से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

8 अक्टूबर को केली कुंज आश्रम पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज

इससे पहले संत प्रेमानंद महाराज 8 अक्टूबर को नजर आए थे। उस दिन वह सुबह करीब 5 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। वहां लगभग 10 मिनट रुकने के बाद वह करीब 150 मीटर दूर स्थित अपने गुरु श्री हित गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने गए थे। गुरु दर्शन के बाद वह वापस अपने नए यमुना बिहार कुंज आश्रम लौट गए थे।बुधवार को 34 दिन बाद उनके दर्शन होने से भक्तों में खुशी का माहौल रहा। यमुना किनारे साधना के बाद महाराज के आश्रम लौटने तक श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए उत्साहित नजर आए।