☰
×

16 साल से दूल्हा बनकर साइकिल चला रहा 35 साल का अभय, दो मिनट के वीडियो में जाने अब उर्फी जावेद से शादी करने की जिद

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शख्स इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में है। सिर पर सेहरा, गले में टाई और कंधे पर तौलिया रखकर 35 साल का अभय पांडेय रोज दूल्हे की तरह तैयार होकर साइकिल से शहर की सड़कों पर निकलता है। अभय पिछले 16 साल से इसी अंदाज में घूम रहा है। उसका कहना है कि वह दूल्हे की पोशाक पहनकर इसलिए निकलता है, ताकि कोई लड़की उसे पसंद कर ले और उसका घर बस जाए।अभय पांडेय को लोग अब 'दूल्हे राजा' के नाम से जानने लगे हैं। उसकी साइकिल और दूल्हे वाला पहनावा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। सड़क से गुजरते समय लोग उसे देखते हैं और उसके इस अंदाज की वजह पूछते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IQHskZ7639s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IQHskZ7639s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पहले किसी से भी शादी करने को था तैयार

अभय ने बताया कि वह लंबे समय से शादी के इंतजार में है। उसका कहना है कि अब तक वह किसी भी लड़की से शादी करने के लिए तैयार था। इसी उम्मीद में वह 16 साल से दूल्हे की तरह सजकर साइकिल से घूम रहा है। उसे लगता है कि इस तरह शायद कोई लड़की उसे पसंद कर ले और उसकी शादी हो जाए।हालांकि, अब अभय की पसंद बदल गई है। उसने बताया कि जब से उसने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस उर्फी जावेद को देखा है, तब से उसने उनसे ही शादी करने की ठान ली है। अभय का कहना है कि अब वह उर्फी जावेद से ही शादी करना चाहता है। अगर उनसे शादी नहीं हुई तो वह कुंवारा ही रहेगा।

उर्फी के इंतजार में मुंबई जाने की तैयारी

अभय ने कहा कि जब तक उर्फी जावेद शादी के लिए राजी नहीं हो जातीं, वह उनका इंतजार करता रहेगा। उसने यह भी कहा कि अगर उर्फी उसे लेने नहीं आईं तो एक दिन वह अपनी साइकिल से ही मुंबई के लिए निकल जाएगा।अभय का यह बयान सामने आने के बाद उसकी अनोखी शादी की चाहत चर्चा में है। हालांकि, उर्फी जावेद की ओर से अभय के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अतरंगी फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं उर्फी

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने अलग और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ऐसे कपड़े और ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आती हैं, जो लोगों का ध्यान खींचते हैं। कई बार अपने अतरंगी लुक को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।वहीं, गोरखपुर के अभय पांडेय उर्फ दूल्हे राजा ने अब उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की है। 16 साल से दूल्हे की तरह साइकिल पर घूम रहे अभय का कहना है कि वह अपनी इस जिद पर कायम रहेगा।