×

ग्रेटर नोएडा में रॉन्ग साइड से आई कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक में मारी टक्कर, गंभीर घायल

 

ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर बुधवार को रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यातायात आरक्षी मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि यातायात आरक्षी मोहित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान शारदा गोलचक्कर की ओर रॉन्ग साइड से आ रही कार ने उनकी बाइक को टर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।घायल यातायात आरक्षी को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की वजह और कार चालक की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद यातायात नियमों के पालन और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल यातायात आरक्षी की हालत पर अस्पताल से जानकारी ली जा रही है।