×

रामनगरी में इस बार 10वां दीपोत्सव: कार्तिक पूर्णिमा मेले की भी तैयारियां शुरू, डीएम ने अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

 

रामनगरी अयोध्या में इस बार 10वां दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन का फोकस आयोजन को भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने पर है।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां तय करते हुए समय सीमा के भीतर सभी काम पूरा करने के निर्देश दिए।

विभागों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारियां

बैठक में दीपोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।डीएम ने निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़े काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर भी तैयारी

दीपोत्सव के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है।श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

रामनगरी में दिखेगा दीपोत्सव का भव्य स्वरूप

दीपोत्सव अयोध्या की पहचान बन चुका है। इस दौरान राम की पैड़ी और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप सजाए जाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचते हैं।इस बार 10वें दीपोत्सव को लेकर प्रशासन स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू होने से आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दीपोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन व्यवस्थित तरीके से कराया जा सके।