×

Tripura Police को नौ माह बाद मिला अपना नया प्रमुख

 

पुलिस महानिदेशक के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी.एस. यादव की नियुक्ति से त्रिपुरा को नौ माह से भी अधिक समय बाद अपना नया प्रमुख मिल गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले 1987 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी यादव त्रिपुरा सरकार में अन्य पिछड़ा समुदाय कल्याण विभाग में मुख्य सचिव थे।

यादव ने त्रिपुरा पुलिस में कई पदों पर काम किया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर को इस पद की शपथ ली।

मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “राज्यपाल ने केंद्रीय संघ लोक सेवा आयोग के साथ परामर्श करके, त्रिपुरा सरकार में पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल का प्रमुख) नियुक्त किया है।”

यह पद 31 जनवरी से पूर्व पुलिस प्रमुख अखिल कुमार शुक्ला के सेवानिवृत होने के बाद से खाली था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) राजीव सिंह 31 जनवरी के बाद से इस पद को देख रहे हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस