×

Srinagar में सीजन की सबसे ठंडी रात

 

शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ श्रीनगर में बुधवार को मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख के द्रास में शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात में आसमान साफ रहने के साथ मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे शीतलहर और बढ़ जाएगी।”

पहलगाम में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जबकि शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज होने के साथ जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।

लद्दाख के लेह और कारगिल में तापमान शून्य से 14.6 और शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 3.2, बटोत में शून्य से 1.3, बनिहाल में शून्य से 3.0 और भदरवाह में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस