×

हैदराबाद पुलिस अकादमी में ट्रेनी IPS अफसर पर गंभीर आरोप: महिला अधिकारी ने छेड़छाड़, वीडियो में जाने मारपीट और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया

 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) में एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ महिला ट्रेनी अधिकारी ने छेड़छाड़, मारपीट और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अधिकारी की तलाश की जा रही है। एफआईआर के अनुसार, महिला ट्रेनी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसकी सहमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। महिला अधिकारी का कहना है कि इस घटना के बाद उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/u5ayqdEkZAE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/u5ayqdEkZAE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायत में महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी 23 जून से लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। इसके अलावा वह अन्य ट्रेनी अधिकारियों के सामने उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था, जिससे उसकी छवि खराब हो रही थी।पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए यह झूठा प्रचार किया कि उसके एक अन्य ट्रेनी अधिकारी के साथ संबंध हैं। महिला अधिकारी का कहना है कि आरोपी की इस हरकत का उद्देश्य उसे बदनाम करना और मानसिक रूप से परेशान करना था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला अधिकारी की शिकायत के बाद अत्तापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।जांच एजेंसियां शिकायत में लगाए गए आरोपों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सबूतों की भी पड़ताल कर रही हैं। साथ ही, कथित वीडियो और व्हाट्सएप संदेशों की भी जांच की जा सकती है।

अकादमी की साख पर उठे सवाल

देश की प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण संस्थाओं में शामिल सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में सामने आए इस मामले ने प्रशिक्षण संस्थानों में महिला अधिकारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर आचरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।हालांकि, मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक एवं जांच प्रक्रिया के बाद ही होगी। फिलहाल आरोपी की ओर से इस संबंध में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर सभी की निगाहें अब पुलिस जांच और आगामी कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।