×

थप्पड़ का बदला लेने के लिए महिला की गोली मारकर हत्या, फुटेज में देंखे डीग में सनसनी; आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

 

राजस्थान के डीग जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के सामने खड़े होने का विरोध करने पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JzkjHrwYwnE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JzkjHrwYwnE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव की है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी गीता देवी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवक ने रास्ते में उन्हें रोककर गोली चला दी। गोली लगने से गीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं।परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका की बेटी गुड़िया उर्फ गुड्डी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक आए दिन उनके घर के मुख्य गेट के सामने खड़ा रहता था। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने उसके पिता के साथ गाली-गलौज भी की।गुड्डी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर उसकी मां गीता देवी ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में धमकी देते हुए कहा, "एक घंटे में तुम सबको जान से मार डालूंगा।"

परिजनों के मुताबिक, धमकी देने के करीब एक घंटे बाद आरोपी वापस लौटा। उस समय गीता देवी अपनी बेटी के साथ खेत से चारा लेकर पैदल घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपी अवैध देसी कट्टा लेकर पहुंचा और गीता देवी पर फायर कर दिया।

गोली लगते ही गीता देवी चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। मां को खून से लथपथ देखकर बेटी गुड्डी ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन आरोपी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला था। वहीं, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।