×

राजस्थान में मौसम का कहर जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, वीडियो में देंखे पेड़ गिरे और यातायात प्रभावित

 

राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को सीकर, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KHjkSs3omk0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KHjkSs3omk0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ धराशायी हो गए, वहीं कुछ इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियां भी उड़ने की खबरें सामने आई हैं। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दौसा जिले के मानपुर क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। इस दौरान जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मानपुर चौराहे के पास जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके कारण लगभग 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

दौसा के प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र मेहंदीपुर बालाजी में भी ओलावृष्टि हुई, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।राजधानी जयपुर में भी आंधी का असर देखने को मिला। हवामहल के सामने एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। नगर निगम और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी आंधी-बारिश का असर बना रह सकता है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

वहीं दूसरी ओर जैसलमेर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी के असर से बचाया जा सके।लगातार बदलते मौसम ने जहां एक तरफ राहत और परेशानी दोनों हालात पैदा किए हैं, वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।फिलहाल राजस्थान में मौसम की यह अस्थिरता जारी है और अगले कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार की संभावना कम बताई जा रही है।