×

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: उदयपुर में तेज बारिश-आंधी, वीडियो में जाने 26 जिलों में अलर्ट; बीकानेर-जैसलमेर में 43°C तक पहुंचा पारा

 

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार दोपहर उदयपुर में अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे नीचे खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मौसम का यह दौर 1 जुलाई तक जारी रह सकता है।

इन जिलों में हुई अच्छी बारिश

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, सिरोही, झालावाड़ और बारां में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इनमें बांसवाड़ा में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और पाली समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के चलते उदयपुर जिले की बाकल नदी भी बहने लगी है।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बरकरार

जहां दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश ने राहत दी, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के कारण बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

1 जुलाई तक राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और तेज आंधी तथा बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।