×

राजस्थान में बदला मौसम, फुटेज में देखें कई जिलों में बारिश-ओले; 19-20 मार्च को अलर्ट जारी

 

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार दोपहर बाद राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। जैसलमेर और बहरोड़ में जहां हल्की बारिश हुई, वहीं सीकर जिले में बरसात के साथ ओले भी गिरे, जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6sYQLE9hTeU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6sYQLE9hTeU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए Western Disturbance का असर राजस्थान में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। जैसलमेर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि सीकर और रामगढ़-शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले गिरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, हालांकि आम लोगों को इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली और दिनभर ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव 21 मार्च तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है और तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

इससे पहले मंगलवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे थे। उस दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे संकेत मिल रहे थे कि मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।