×

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज: हनुमानगढ़ में बारिश, वीडियो में जाने श्रीगंगानगर में ओले; कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

 

भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार सुबह हनुमानगढ़ में तेज बारिश हुई, जबकि शाम को श्रीगंगानगर के विजयनगर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ में सुबह लगभग पौने 7 बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट देखने को मिली।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/h9JznO4uY3I?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/h9JznO4uY3I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं, श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर में शाम के समय मौसम ने अचानक रूप बदला और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों और आम लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि फसलों को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि लगभग 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर भी चेतावनी जारी की है। 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है।इससे पहले रविवार को पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला था। बाड़मेर में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे जिलों में दिनभर लू का असर बना रहा।

हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा और लोगों को आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी का सेवन करें। फिलहाल राज्य में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, जिससे कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का असर देखने को मिलेगा।