☰
×

मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय, वीडियो में जाने विशेष हवन में दी आहुतियां; विवेक बिंद्रा भी रहे साथ

 

बॉलीवुड अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता के दर्शन किए और विशेष हवन अनुष्ठान में शामिल होकर आहुतियां दीं। अभिनेता ने सुख-समृद्धि और जीवन में मंगलकामनाओं के साथ माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौजूद रहे।मंदिर पहुंचने पर दोनों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। विशेष हवन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने आहुतियां अर्पित कीं। पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के मुख्य पुजारी ने अभिनेता को आशीद स्वरूप माता की चुनरी ओढ़ाई। मंदिर में उनके आगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।

आश्रम में महामंडलेश्वर से की मुलाकात

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/FnjcIJJPDeI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FnjcIJJPDeI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विवेक ओबेरॉय और विवेक बिंद्रा समीप स्थित आश्रम पहुंचे। यहां अभिनेता ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी संदीपेंद्र गिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज से आशीर्वाद भी लिया।अभिनेता की इस धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर और आश्रम में आध्यात्मिक माहौल रहा। विवेक ओबेरॉय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं मां बगलामुखी के दरबार

नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एक सिद्धपीठ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।मंदिर में विशेष रूप से हवन और अनुष्ठान का महत्व माना जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यहां आते हैं। मां बगलामुखी को शत्रुओं पर विजय, बाधाओं से मुक्ति और संकटों के निवारण की देवी के रूप में भी पूजा जाता है।

अभिनेता के पहुंचने पर प्रशंसकों में उत्साह

विवेक ओबेरॉय के नलखेड़ा पहुंचने की खबर से स्थानीय लोगों और उनके प्रशंसकों में खास उत्साह रहा। मंदिर में दर्शन के दौरान अभिनेता ने धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उनकी इस यात्रा के चलते मां बगलामुखी मंदिर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।