×

Teacher Recruitment Protest: राजस्थान में यहां पथराव और आगजनी, आंसू गैस के गोले दागे, 11 पुलिसकर्मी घायल

 

डूंगरपुर। शिक्षक भर्ती के अनारक्षित  1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 उपद्रवियों के कब्जे में बना रहा। हजारों की तादाज में एकत्रित उपद्रवियों ने जिले से सटे 10 किलोमीटर इलाके के हाइवे को 20 घंटे तक घेरे रखा।  इस दौरान एकजुट हुई भीड़ पुलिस पर पत्थरबाजी करती रही। ऐसे में पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रबर बुलेट चलाकर भीड़ को तीतर-भीतर करने का प्रयास किया।

हाईवे पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने से पुलिस के हाथ कंट्रोल से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। कांकरी डूंगरी पर पिछले कई दिनों से शिक्षक भर्ती को लेकर धरना चल रहा था। लेकिन गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों के सात मारपीट और पत्थरबाजी के साथ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए लूट को अंजाम दिया। यहां दर्जन भर से ज्यादा वाहन आग से जलकर खाक हो चुके हैं।

बता दें कि  शिक्षक भर्ती 2018 में सामान्य वर्ग की खाली रहे 1167 पदों पर एसटी वर्ग के अभ्यर्थी नियुक्ती की मांग कर रहे हैं। इसके चलते 7 सितंबर से अभ्यर्थी हाईवे पर कांकरी डूंगरी में पड़ाव डाले हुए थे। गुरुवार को उन्होंने हाईवे जाम कर पुलिस पर पत्थराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Read More…
Bihar Election dates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होंगे मतदान
Bharat Bandh today: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन