जयपुर एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला, वीडियो में पुर्तगाल की जर्सी पहनकर बोलीं- मैं इसी टीम को करती हूं सपोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को जयपुर दौरे के बाद मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वह शहर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस में आयोजित एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर आई थीं। हालांकि वापसी के दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर उनका अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
पुर्तगाल की जर्सी में नजर आईं उर्वशी
जयपुर एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला अपने ग्लैमरस लुक के साथ पुर्तगाल फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर पहुंचीं। उनका यह स्पोर्टी अवतार वहां मौजूद लोगों और फोटोग्राफर्स का ध्यान आकर्षित करता नजर आया।एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उर्वशी ने मुस्कुराते हुए अपनी जर्सी की ओर इशारा किया और कहा कि वह पुर्तगाल की फुटबॉल टीम को सपोर्ट करती हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैं बड़ी प्रशंसक
उर्वशी रौतेला का फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रति लगाव पहले भी कई बार सामने आ चुका है। यही वजह है कि उन्होंने पुर्तगाल की जर्सी पहनकर अपनी पसंदीदा टीम के प्रति समर्थन भी जाहिर किया।
शादी समारोह में शामिल होने आई थीं जयपुर
अभिनेत्री जयपुर के ऐतिहासिक रामबाग पैलेस में आयोजित एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह मुंबई लौट गईं। एयरपोर्ट पर उर्वशी का स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा। उनके पुर्तगाल टीम की जर्सी पहनने को लेकर फैन्स ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।