×

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद हंगामा: जोधपुर-मुंबई विमान में AC और प्रेशराइजेशन सिस्टम की समस्या, वीडियो में देंखे यात्रियों ने लगाए आरोप

 

जोधपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6259 में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक होती दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sQ9uSwX4eWg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sQ9uSwX4eWg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

AC बंद होने से यात्री हुए परेशान

फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की। यात्रियों का आरोप है कि विमान में एयर कंडीशनिंग (AC) और केबिन प्रेशराइजेशन सिस्टम में खराबी आ गई थी।यात्री अजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बोर्डिंग के बाद विमान में AC काम नहीं कर रहा था। उस समय बाहर का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस था, जिसके कारण केबिन के अंदर बैठे यात्री गर्मी और उमस से परेशान हो गए।अजय के अनुसार, शुरुआत में क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से कहा कि इंजन स्टार्ट होने के बाद AC चालू हो जाएगा। हालांकि, बाद में पायलट ने घोषणा की कि विमान के AC और एयर प्रेशराइजेशन सिस्टम में तकनीकी समस्या है।

यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खराबी की जानकारी पहले से नहीं दी गई और विमान के दरवाजे बंद कर दिए गए। जब कुछ यात्रियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विमान से उतरने की इच्छा जताई, तो उन्हें कथित तौर पर 5 हजार रुपए शुल्क देने की बात कही गई।अजय ने आरोप लगाया कि यात्रियों को उड़ान भरने से पहले विमान की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनमें चिंता बढ़ गई।

वीडियो में दिखी यात्रियों और स्टाफ के बीच बहस

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ यात्री एयरलाइन कर्मचारियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों की ओर से तकनीकी समस्या और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।कुछ यात्रियों का कहना था कि खराब सिस्टम के साथ उड़ान भरना जोखिम भरा हो सकता है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर फैसला लेने का अधिकार होना चाहिए।

एक घंटे की देरी के बाद रवाना हुई फ्लाइट

जानकारी के अनुसार, तकनीकी जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया। विमान करीब एक घंटे की देरी से मुंबई के लिए उड़ान भर सका।फिलहाल इंडिगो की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों के आरोपों और विमान में आई तकनीकी खराबी को लेकर एयरलाइन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।इस घटना के बाद एक बार फिर विमानन कंपनियों में यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और तकनीकी खराबी की स्थिति में बेहतर संवाद व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।