☰
×

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन, वीडियो में देंखे देश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सोमवार देर शाम राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए और विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री ने बालाजी महाराज से देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की। इसके बाद पीयूष गोयल मंदिर के गर्भगृह के सामने पहुंचे, जहां महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई।

महंत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में की पूजा

पीयूष गोयल ने मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन कर देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा के दौरान मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से अनुष्ठान किया गया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री और महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d3NlZQckyD0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d3NlZQckyD0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद रहीं। अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।मेहंदीपुर बालाजी मंदिर देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पीयूष गोयल के दौरे के दौरान भी मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।