गुटखा खाने की आदत से परेशान पति ने पत्नी की कर दी हत्या, फुटेज में देंखे उदयपुर घुमाने ले जाकर कार में दबाया गला; हार्ट अटैक की झूठी कहानी बनाई
राजस्थान के सिरोही जिले में पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पत्नी की गुटखा खाने की आदत और बार-बार पैसों की मांग से परेशान था। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पूनम कंवर से गुटखा खाने और पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। पैसे नहीं देने पर वह ससुराल वालों से भी झगड़ा करती थी। इन बातों से परेशान होकर उसने पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला कर लिया।
उदयपुर घुमाने के बहाने ले गया था पत्नी को
पुलिस के अनुसार, गजेंद्र सिंह ने हत्या की पूरीयोजना पहले से बना रखी थी। उसने पत्नी को उदयपुर घूमने के लिए चलने को कहा। दोनों उदयपुर गए और वहां से लौटते समय आरोपी ने कार में ही वारदात को अंजाम दे दिया।आरोप है कि घर लौटते समय गजेंद्र सिंह ने कार में प का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार और रिश्तेदारों को बताया कि पूनम कंवर को हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई।
परिवार को भी हो गया था यकीन
आरोपी की बनाई कहानी पर परिवार वालों को भी भरोसा हो गया था। वे इसे प्राकृतिक मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे थे।हालांकि, पुलिस को कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। जांच के दौरान पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल शुरू की, जिसके बाद हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई।
पुलिस की जांच में खुला राज
पुलिस ने जब आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी के साथ होने वाले विवादों और हत्या की योजना के बारे में जानकारी दी।पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए तरीके समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
छोटी बातों से बढ़ा विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुटखा खाने की आदत और आर्थिक मांगों को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी भी घरेलू विवाद का समाधान बातचीत और कानूनी रास्ते से किया जाना चाहिए। इस घटना ने रिश्तों में बढ़ते विवाद और उसके गंभीर परिणामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।