×

309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन, फुटेज में देंखे BJP ने नहीं खोले पत्ते; जयपुर में कांग्रेस का विरोध, सीकर में रिटायर्ड SI का जुलूस समझा प्रत्याशी का नामांकन

 

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भी सियासी हलचल तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अधिकांश जगहों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी की ओर से कई उम्मीदवारों से सीधे नामांकन पत्र भरवाया जा रहा है। नामांकन दाखिल होने के बाद उन्हें पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न सौंपा जाएगा।वहीं, कांग्रेस की ओर से भी ज्यादातर निकायों में प्रत्याशियों की सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके चलते कई जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

BJP ने नहीं जारी की प्रत्याशियों कीस

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gWK2aQX4OU4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gWK2aQX4OU4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नामांकन की अंतिम तारीख आने के बावजूद बीजेपी ने कई निकायों में उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संभावित उम्मीदवारों को सीधे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा जा रहा है।बताया जा रहा है कि उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा करने के बाद पार्टी की ओर से अधिकृत सिंबल प्राप्त करेंगे। इससे पार्टी को अंतिम समय तक टिकट वितरण में बदलाव की गुंजाइश मिल रही है। हालांकि, प्रत्याशियों के समर्थक लगातार पार्टी कार्यालयों और नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

जयपुर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का विरोध

जयपुर में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर भी विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सुनील शर्मा का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से उम्मीदवारों के चयन में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।टिकट वितरण से पहले ही सामने आए इस विरोध ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। पार्टी के सामने अब अंतिम दिन नामांकन और संभावित बगावत को संभालने की चुनौती भी है।

सीकर में रिटायर्ड SI को समझा प्रत्याशी

सीकर में नामांकन प्रक्रिया के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया। उद्योग नगर थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह सेवानिवृत्ति के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से गुजर रहे थे।जुलूस में डीजे बज रहा था। कलेक्ट्रेट के सामने मौजूद पुलिसकर्मियों को लगा कि कोई प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा है। पुलिसकर्मी तुरंत डीजे बंद करवाने के लिए मौके पर पहुंच गए।इसके बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जुलूस किसी प्रत्याशी के नामांकन का नहीं, बल्कि सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह के रिटायरमेंट के बाद आयोजित विदाई जुलूस का हिस्सा है। जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई।

आखिरी दिन बढ़ेगा नामांकन का दबाव

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन की अंतिम तारीख होनेके कारण सोमवार को कलेक्ट्रेट और संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में उम्मीदवारों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। पार्टियों की ओर से अंतिम समय में टिकट और सिंबल को लेकर गतिविधियां तेज हैं।बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने कई जगह अभी तक आधिकारिक रूप से प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में अंतिम समय में टिकट वितरण, विरोध और बगावत की स्थिति चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके बाद राजनीतिक दल प्रचार अभियान और स्थानीय मुद्दों के आधार पर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।