☰
×

जयपुर में ई-रिक्शा में बैठी तीन महिलाओं ने दिनदहाड़े लूटे 1 लाख रुपए: वीडियो में जाने पेचकसनुमा हथियार दिखाकर महिला को दी जान से मारने की धमकी, तीनों गिरफ्तार

 

जयपुर में दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठी तीन महिलाओं ने धारदार हथियार की धमकी देकर एक महिला से 1 लाख रुपए लूट लिए। वारदात 16 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को जान से मारने और चेहरे को बिगाड़ने की धमकी दी। इसके बाद उसके बैग में रखे एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गईं। लालकोठी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता निशा नागपुरिया डीडवाना जिले के लाडनूं की रहने वाली हैं। 16 नवंबर को वह हल्दियों  रास्ता से अजमेरी गेट जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। रास्ते में तीनों आरोपी महिलाएं भी सवारी बनकर उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं। शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि ये महिलाएं लूट की वारदात को अंजाम देने वाली हैं।

न्यू गेट पर बैग से रुपए निकालने लगी महिला

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-plCklm6lxw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-plCklm6lxw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ई-रिक्शा जब न्यू गेट के पास पहुंचा तो एक आरोपी महिला ने निशा के बैग से रुपए निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान निशा की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत महिला का हाथ पकड़ लिया। खुद को पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने अपने साथियों को इशारा किया।इसके बाद दोनों अन्य महिलाओं ने पेचकसनुमा धारदार हथियार निकाल लिया और निशा को धमकाना शुरू कर दिया। तीनों ने उन्हें डराते हुए कहा कि अगर विरोध किया तो उनके गाल पर चीरा लगाकर चेहरा बिगाड़ देंगी। साथ ही पेट में हथियार घुसेड़कर जान से मारने की धमकी भी दी।

धमकी देकर बैग से एक लाख रुपए छीने

आरोपी महिलाओं की धमकी से निशा घबरा गईं। इसी दौरान तीनों ने उनके बैग में रखे एक लाख रुपए छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर मौके से फरार हो गईं।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालकोठी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को तीनों महिलाओं की पहचान करने में मदद मिली।

अहमदाबाद की रहने वाली हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान पुष्पा, मनीषा माली और भूरी माली के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से साबरमती, अहमदाबाद की निवासी बताई गई हैं और फिलहाल श्याम नगर इलाके में खानाबदोश के रूप में रह रही थीं।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे लूटे गए एक लाख रुपए और वारदात में इस्तेमाल किए गए पेचकसनुमा हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने इस तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।