☰
×

मंदिर में भगवान को प्रणाम कर 2 लाख के गहने चुराए, फुटेज में जाने दो दिन बाद लौटाकर गया चोर; पोटली में 201 रुपए भी रखे

 

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चोर सांवरिया सेठ मंदिर में घुसा, भगवान की मूर्तियों को प्रणाम किया और करीब 2 लाख रुपए कीमत के चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी के दो दिन बाद वही चोर मंदिर लौटा और गहनों की पोटली परिसर में फेंककर चला गया। पुजारी ने पोटली खोली तो उसमें सभी गहने सुरक्षित मिले। साथ ही 201 रुपए भेंट का एक लिफाफा भी रखा हुआ था।मामला मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर का है। घटना के बाद से इलाके में इस अनोखी चोरी और फिर गहने लौटाने की चर्चा हो रही है।

मंगलवार को भगवान के गहने लेकर फरार हुआ था चोर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक चोर मंदिर में घुसा था। उसने पहले भगवान की मूर्तियों को प्रणाम किया और फिर चांदी के आभूषण उतारकर चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी, हाथों के आठ चांदी के कड़े और पैरों के दो कड़े शामिल थे। इन सभी गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

गुरुवार को बाइक से लौटा, मंदिर परिसर में फेंकी पोटली

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे चोर बाइक से दोबारा मंदिर पहुंचा। उसने मंदिर के पीछे वाली गली में बाइक खराब होने का बहाना बनाया। इसके बाद मंदिर के गेट के पास पहुंचकर गहनों की पोटली परिसर के अंदर फेंक दी और वहां से चला गया। उस समय मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।शाम करीब 5 बजे पुजारी मयंक वैष्णव मंदिर पहुंचे तो उन्हें परिसर में गहनों की पोटली मिली। उन्होंने पोटली खोलकर देखी तो उसमें चोरी हुए सभी आभूषण सुरक्षित रखे हुए थे। साथ ही एक लिफाफा भी मिला, जिसमें 201 रुपए रखे थे।

ट्रस्टी बोले- सभी गहने सुरक्षित मिल गए

सांवरिया सेठ मंदिर के ट्रस्टी सुरेंद्र प्रताप सुवालका ने बताया कि मंगलवार को भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी, हाथों के आठ कड़े और पैरों के दो कड़े चोरी हुए थे। गुरुवार को ये सभी गहने मंदिर परिसर में मिली पोटली से वापस मिल गए। पोटली के साथ 201 रुपए का लिफाफा भी रखा हुआ था।दो दिन पहले भगवान के गहने चोरी करने और फिर उन्हें भेंट के साथ लौटाने की इस घट ने मंदिर क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया है।