☰
×

मां करणी की महिमा पर बनी फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का जयपुर में होगा ट्रेलर लॉन्च, वीडियो में देंखे टिकू तलसानिया बोले- सनातन संस्कृति को दिखाएगी फिल्म

 

मां करणी की महिमा और सनातन संस्कृति पर आधारित हिंदी फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए मंगलवार को फिल्म की स्टारकास्ट जयपुर पहुंची। अभिनेता टिकू तलसानिया, अभिनेत्री पूजा जोशी, के. आर्यवर्धन और चेतन धनानी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। फिल्म का ट्रेलर राजस्थान कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के कलाकारों ने ट्रेलर लॉन्च को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। वरिष्ठ अभिनेता टिकू तलसानिया ने कहा कि यह फिल्म सनातन संस्कृति को दर्शकों के सामने पेश करेगी। उन्होंने बताया कि सभी कलाकार जयपुर में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं।

जयपुर में ट्रेलर लॉन्च होना टीम के लिए खास

अभिनेता टिकू तलसानिया ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए जयपुर को चुना जाना पूरी टीम के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए भी खास अनुभव है। फिल्म के जरिए सनातन संस्कृति से जुड़े पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की गई है।

पूजा जोशी बोलीं- पहली बार जयपुर आई हूं

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d3NlZQckyD0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d3NlZQckyD0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अभिनेत्री पूजा जोशी ने बताया कि वह पहली बार जयपुर आई हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर वह अपनी फिल्म के सबसे बड़े आयोजन का हिस्सा बन रही हैं। पूजा जोशी के मुताबिक, फिल्म दर्शकों को भारत की आध्यात्मिक विरासत से रूबरू करवाएगी।उन्होंने ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि जयपुर में इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए खास है।

लंबे समय से जयपुर आने की तैयारी कर रही थी टीम

अभिनेता चेतन धनानी ने बताया कि फिल्म की टीम लंबे समय से जयपुर आने की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

राजस्थान कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा आयोजन

‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर राजस्थान कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मां करणी की महिमा और सनातन संस्कृति पर आधारित इस फिल्म को लेकर कलाकारों को उम्मीद है कि यह दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करेगी।