☰
×

श्रीगंगानगर में पार्षद नमिता सेठी से मारपीट का मामला गरमाया, वीडियो में जाने समर्थकों ने SP ऑफिस में किया प्रदर्शन; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

 

श्रीगंगानगर में पार्षद नमिता सेठी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पार्षद और उनके समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों ने एडिशनल एसपी दीपक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इससे पहले गुरुवार शाम को भी पार्षद नमिता सेठी ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने में धरना दिया था। उनका कहना है कि उनके साथ हुई मारपीट के मामले में अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।

गली में सफाई के बाद शुरू हुआ विवाद.

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/uhJqx1DNRVg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uhJqx1DNRVg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पार्षद नमिता सेठी ने बताया कि उनके माध्यम से गली नंबर-4 में सफाई का काम करवाया गया था। बुधवार रात स्थानीय लोग उनके घर पहुंचे और पुलिया ठीक नहीं होने के कारण पानी की निकासी रुकने की शिकायत की।लोगों ने बताया कि पुलिया की समस्या के चलते पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसके समाधान के लिए नमिता सेठी ने नगर परिषद के एचओ देवेंद्र राठौड़ से बातचीत की। इसके बाद मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर काम शुरू करवाया गया।

मारपीट के बाद थाने में दिया था धरना

पार्षद के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद मामला लगातार बढ़ता गया। नमिता सेठी ने गुरुवार शाम कोतवाली थाने में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को उनके समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध जताया और एडिशनल एसपी दीपक शर्मा को ज्ञापन सौंपा।समर्थकों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। मामले में दूसरे पक्ष का विस्तृत बयान सामने आना बाकी है।