×

राजसमंद में खेत में उगाई जा रही थी गांजे की फसल: पुलिस ने 340 पौधे किए जब्त, वीडियो में जाने NDPS एक्ट में मामला दर्ज

 

राजस्थान के राजसमंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 340 छोटे-बड़े गांजे के पौधे बरामद किए हैं। इन पौधों पर फूल और डोडे भी लगे हुए थे, जिससे स्पष्ट है कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिले के श्रीनाथजी मंदिर थाना क्षेत्र के बागोल गांव में की गई।

एएनटीएफ की सूचना पर हुई कार्रवाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fi7ZEBn-ASs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fi7ZEBn-ASs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से सूचना मिली थी कि बागोल गांव के एक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुरेश पालीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।

खेत से मिले 340 गांजे के पौधे

जांच के दौरान चारभुजा मंदिर की ओर स्थित जमनीबाई, पत्नी स्वर्गीय मूलचंद, निवासी बागोल के खातेदारी खेत में करीब 340 गांजे के पौधे पाए गए। पुलिस ने बताया कि पौधों पर फूल और डोडे भी लगे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फसल काफी समय से तैयार की जा रही थी।पुलिस ने मौके पर ही सभी पौधों को जब्त कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरामदगी के बाद श्रीनाथजी मंदिर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि खेत में गांजे की खेती किसकी जानकारी और अनुमति से की जा रही थी तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जाएगा कि गांजे की खेती केवल स्थानीय स्तर पर की जा रही थी या इसके पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।राजस्थान पुलिस का कहना है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।