×

जयपुर में शेयर मार्केट कारोबारी की हत्या, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे दोस्तों पर आरोप; वारदात के बाद किया फेसबुक लाइव

 

राजधानी जयपुर के नारायण विहार इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बजरी मंडी के पास स्थित होटल एसआर में ठहरे शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार देर रात होटल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला।

हत्या के बाद कमरे से फरार हुए आरोपी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E0kwJY5Xml8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E0kwJY5Xml8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी की हत्या उनके साथ मौजूद दोस्तों ने की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फेसबुक लाइव कर किया चौंकाने वाला दावा

पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने फेसबुक लाइव किया था। हालांकि बाद में वीडियो को डिलीट कर दिया गया। वायरल हुई जानकारी के अनुसार, लाइव वीडियो में आरोपी हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दिए और गुरु प्रसाद चौधरी पर हमला करने की बात कह रहे थे।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने होटल के कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जयपुरिया अस्पताल भेजा, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, फेसबुक लाइव से जुड़े डिजिटल सबूतों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने जयपुर में सनसनी फैला दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।