×

जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे बाइक सवार को मारी टक्कर, 20 फीट दूर जा गिरा युवक

 

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक बाइक समेत करीब 20 फीट दूर उछलकर जा गिरा और एक मकान की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौराहे पर हुआ हादसा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/qaySycYxJmw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qaySycYxJmw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नारायण विहार थाना पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कीर्ति सागर कॉलोनी में स्थित मुख्य चौराहे पर हुआ। बाइक सवार युवक कॉलोनी के रास्ते से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी।

20 फीट दूर जाकर दीवार से टकराया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर साइड से लगी थी, लेकिन उसकी रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि युवक बाइक सहित हवा में उछल गया। वह करीब 20 फीट दूर जाकर एक मकान की दीवार से टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद चालक कार को कुछ दूरी तक लेकर भागने की कोशिश करता रहा। हालांकि टक्कर के कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहन आगे नहीं बढ़ पाने पर चालक उसे सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से SMS अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी पहचान और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

कार जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

लापरवाही से वाहन चलाने का मामला

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।