×

जयपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की, फुटेज में जाने एक दिन घर में रखा शव; बदबू आने पर टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को दी सूचना

 

सांगानेर सदर थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब एक दिन तक घर में ही छिपाकर रखा। दूसरे दिन शव को गांव ले जाने के बहाने टैक्सी बुलवाई, लेकिन टैक्सी चालक को वाहन में बदबू आने पर शक हो गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

एसीपी चाकसू भवानी सिंह के मुताबिक, मृतक की पहचान टोडारायसिंह, टोंक निवासी जगदीश के रूप में हुई है। जगदीश सांगानेर सदर इलाके के गोविंदपुरा में अपनी पत्नी और छोटे बेटे सवाई राम जाट के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, सवाई राम ने ही अपने पिता की हत्या की है। हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने पिता के शव को घर के अंदर ही रखा रहा। उसने शव को तत्काल बाहर नहीं निकाला। करीब एक दिन बाद उसने शव को गांव ले जाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने एक टैक्सी ड्राइवर को घर पर बुलाया। आरोपी कथित तौर पर शव को गांव ले जाने की तैयारी कर रहा था।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ZJ3Meinb2nw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZJ3Meinb2nw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टैक्सी चालक जब घर पहुंचा तो उसे कुछ देर बाद तेज बदबू महसूस हुई। उसे स्थिति संदिग्ध लगी और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय आरोपी शव को पास के एक खाली प्लॉट में फेंकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे इससे पहले ही पकड़ लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जगदीश के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौत हो गई। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के बाद शव को घर में क्यों रखा और अगले दिन उसे गांव ले जाने की योजना क्यों बनाई, इसकी जानकारी पूछताछ के दौरान सामने आएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को कब हुई।एसीपी भवानी सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद शव को एक दिन तक घर में रखा गया और फिर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। अगर टैक्सी चालक को बदबू महसूस नहीं होती और वह पुलिस को सूचना नहीं देता, तो आरोपी शव को कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी सवाई राम जाट को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर हत्या की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।