×

मस्कट से जयपुर पहुंचते ही पकड़ा गया शाहरुख, फुटेज में देंखे एयरपोर्ट इमीग्रेशन ने लुक-आउट नोटिस पर दबोचा

 

जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह मस्कट से आए एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया। यात्री के खिलाफ सवाई माधोपुर पुलिस ने लुक-आउट नोटिस जारी कर रखा था। आरोपी की पिछले करीब दो साल से तलाश की जा रही थी। एयरपोर्ट पर पहचान और दस्तावेजों के वैरिफिकेशन के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी को सवाई माधोपुर पुलिस को सौंप दिया।

मस्कट की फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था आरोपी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले के सुरवाल गांव निवासी शाहरुख पुत्र मोहम्मद हुसैन शुक्रवार सुबह मस्कट से फ्लाइट लेकर जयपुर पहुंचा था। करीब साढ़े 10 बजे वह जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर उतरा।यात्री के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इमीग्रेशन जांच की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अधिकारियों ने रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर शाहरुख की पहचान कर ली। उसके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आने के बाद अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

इमीग्रेशन जांच में हुई पहचान

शाहरुख को रोकने के बाद इमीग्रेशन अधिकायों ने उससे पूछताछ की और उसके दस्तावेजों व पहचान का वैरिफिकेशन किया। जांच के दौरान लुक-आउट नोटिस से जुड़ी जानकारी सही पाए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।इसके बाद आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एयरपोर्ट पुलिस ने संबंधित जानकारी सवाई माधोपुर पुलिस को दी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सवाई माधोपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

2024 में महिला थाने में दर्ज हुआ था केस

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के खिलाफ साल 2024 में सवाई माधोपुर के महिला थाने में मामला दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपी के फरार होने पर पुलिस की ओर से उसके खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था।पिछले करीब दो साल से सवाई माधोपुर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस की तलाश के बीच वह विदेश चला गया था। शुक्रवार को मस्कट से जयपुर लौटने पर इमीग्रेशन अधिकारियों की जांच के दौरान वह पुलिस की पकड़ में आ गया।

सवाई माधोपुर पुलिस को सौंपा गया

जयपुर एयरपोर्ट पर कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने सवाई माधोपुर पुलिस के हवाले कर दिया। अब सवाई माधोपुर पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ करेगी और 2024 में दर्ज केस के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।लुक-आउट नोटिस के कारण विदेश से भारत लौटने पर शाहरुख की एयरपोर्ट पर पहचान हो गई। इमीग्रेशन अधिकारियों और पुलिस के बीच समन्वय के चलते उसे जयपुर एयरपोर्ट से ही पकड़ लिया गया।