×

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज, जांच तेज
​​​​​​​

 

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बोरानाडा पुलिस थाने में कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, साध्वी को इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने बीते दिनों स्पष्ट किया था कि मेडिकल अधिनियम और निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, जब प्रेम बाईसा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तब उनके पिता वीरमनाथ ने कंपाउंडर को बुलाया। आरोप है कि कंपाउंडर ने दो इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद साध्वी की तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज और संबंधित व्यक्तियों के बयान के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।